आप तक डेस्क (देहरादून)
-
स्कूल का काला सच, नाबालिक छात्रा ने खोला राज,
-
प्रिंसिपल पास्को एक्ट में गिरफ्तर
-
श्लील हरकत और यौन शोषण के आरोप में दून पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
देहरादून।
शिक्षा के मंदिर से एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। प्रेमनगर के एक निजी स्कूल के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य डॉ. एस. वोहरा सार्थक को नाबालिग छात्र के साथ कथित अश्लील हरकत और यौन शोषण के आरोप में दून पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। परिजनों की शिकायत के बाद प्रेमनगर थाने में पॉक्सो एक्ट की धाराओं 5(एफ), 6, 7 और 8 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


