शराब में ‘जहर’ और नहर में ‘लाश’
पुलिस के अनुसार, 25 अप्रैल की रात पत्नी ने अपने प्रेमी कपिल मौर्य के साथ मिलकर कुलवंत को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। कुलवंत को पहले शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। जहर का असर होते ही जब कुलवंत की तड़प-तड़प कर मौत हो गई, तो आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए उसके शव को पास की नहर में फेंक दिया।
कौन है हत्यारा कपिल और कैसे शुरू हुई ‘इश्क की खूनी दास्तान’?
कैसे हुआ संपर्क: मुख्य आरोपी कपिल मौर्य मृतक कुलवंत का परिचित था। मजदूरी और छोटे-मोटे कामों के सिलसिले में उसका कुलवंत के घर आना-जाना शुरू हुआ। इसी दौरान कुलवंत की पत्नी और कपिल के बीच अवैध संबंध बन गए
ऐसे हुआ पुलिस का खुलासा
25 अप्रैल को गायब हुए कुलवंत की जब कोई सुध नहीं मिली, तो पुलिस ने शक के आधार पर पत्नी की कॉल डिटेल खंगाली। पत्नी और कपिल के बीच लगातार हो रही बातचीत ने पुलिस का माथा ठनका दिया। सख्ती से पूछताछ करने पर पत्नी टूट गई और उसने कबूल किया कि “प्यार के रास्ते में कांटा बन रहे” पति को उसने प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला।
पुलिस का बयान: “आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सामग्री बरामद की जा रही है। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।”

